Sakti Arrest : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगाकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार

सक्ती. अड़भार चौकी पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है.

 



दरअसल, अड़भार चौकी क्षेत्र के शख्स ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर कर अपहरण करके ले गया है. रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच कर रही थी.

इसे भी पढ़े -  Raipur : CM विष्णुदेव साय का 19 जून को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी की पंजाब के लुधियाना में होने की सूचना प्राप्त हुई इसके बाद पुलिस की लुधियाना पहुंची और आरोपी विजय कुमार राजपूत को पकड़ा और उसके पास से नाबालिग लड़की को दस्तयाब किया.

इसके बाद मामले में आरोपी विजय कुमार राजपूत के खिलाफ 360, 376, पाक्सो की धारा 04-06 जोड़ा गया. पुलिस ने आरोपी विजय कुमार राजपूत को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Update : तरबूज खाने से बच्चे की कथित मौत का मामला, खाद्य प्रशासन को तरबूज की सैम्पल रिपोर्ट मिली, रिपोर्ट में ये बातें सामने आई, पढ़िए पूरी खबर...
error: Content is protected !!