JanjgirChampa Arrest : शराब की अवैध बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव से शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि धरदेई गांव के मनोज कुमार केंवट अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है, जिस पर शिवरीनारायण पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपी मनोज कुमार केंवट के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब जब्त किया है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!