Janjgir Death : ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखसा फाटक के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई है. मौके पर आधार कार्ड मिला है, जिससे मृतक की पहचान दुर्योधन बिरवा के रूप में हुई है, जो झारखंड के लारा का रहने वाला था.

 



घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर रही है. इसके बाद, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. पुलिस द्वारा मृतक युवक के परिजन से भीबसम्पर्क किया जा रहा है. फिलहाल, मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : छग राज्य विद्युत मंडल एवं विद्युत कंपनियों में कार्यरत आरक्षित वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय सामूहिक आंदोलन किया...
error: Content is protected !!