JanjgirChampa Thief Arrest : चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात व बाइक जब्त, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने गांव-गांव में घूमकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी फुलेश्वर उर्फ रिंकू बंजारे को बछौद गांव से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी से सोने-चांदी के जेवरात समेत चोरी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है. जेवरात की किम्मत लगभग 65 हजार रुपये के बताई जा रही है.

 



बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी के सामान को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है और बछौद गांव में मौजूद है. मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और घेराबंदी की गई, जिसके बाद पुलिस ने हरदी विशाल गांव के रहने वाले फुलेश्वर उर्फ रिंकू बंजारे से पूछताछ की.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo

इस दौरान पता चला कि आरोपी रात्रि में गांव-गांव घूमकर सूने घरों में चोरी की घटना को अंजाम देता है. इसके बाद पुलिस ने फुलेश्वर उर्फ रिंकू बंजारे गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया है. साथ ही, आरोपी फिलेश्वर उर्फ रिंकू बंजारे के कब्जे से सोने, चांदी के जेवरात, आर्टिफिशियल जेवरात और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कैम्पा मद से वृक्षारोपण कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 15 करोड़ रुपये है स्वीकृत, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में मुद्दा जोर-शोर से उठा... जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, इन बड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा, डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!