Janjgir News : लक्ष्य निर्धारण, धैर्य के साथ प्रयास और निरंतरता बनाए रखना ही जीवन में सफलता के 3 मूल मंत्र : इंजी. रवि पाण्डेय

जांजगीर-चांपा. ’’लक्ष्य निर्धारण, धैर्य के साथ प्रयास और निरंतरता बनाये रखना ही जीवन मे सफलता के 3 मूल मंत्र है’’ उक्त बातें स्काऊट एवं गाइड दल को मैगरूर कर्नाटक मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक जम्बूरी के लिए यात्रा शुरू होने से पूर्व नैला रेल्वे स्टेशन मे रवाना करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कही। ज्ञात हो कि दिनांक 21.12.2022 से 27.12.2022 तक मैगरूर कर्नाटक मे अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक जम्बूरी का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए पूर्वाभ्यास शिविर 15.12.2022 से 17.12.2022 तक राज्य प्रशिक्षण केन्द्र झांकी विकास खंड अभनपुर जिला रायपुर मे आयोजित है। जिसमे जांजगीर-चांपा से 13 स्काउट और गाइड एवं 1 गाइडर और 1 रेंजर सहित 15 सदस्यों का दल नैला रेल्वे स्टेशन से रवाना हुए। जहां प्रदेश कांग्रेस सचिव ने दल के सभी सदस्यो के लिए जूस और नास्ते की व्यवस्था के साथ रवाना किये।

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

इस अवसर पर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष ब्यास कश्यप जिला मुख्यालय आयुक्त जितेन्द्र तिवारी, जिला संगठन आयुक्त मोहन लाल कौशिक, जिला प्रशिक्षण आयुक्त पूरन लाल पटेल, महिला जिला प्रशिक्षण आयुक्त उमा तम्बोली, स्काउडर दीपक यादव, अखिलेश कौशिक, उपस्थित थे। दल मे पूरन पटेल, श्रीमती उमा महोबिया, कु. उमा साहू, कु. दीप्ति साहू, कु. शिवांजली हरवंश, कु. अनामिका नारंग, कु. आरती भैना, कु. सीमा साहू, कु. हर्षलता, कु. नीतू सिंह, कु. भूमिका बरेठ, भागवत कश्यप, मदन सिंह कंवर, आनंद कुमार बरेठ रवाना हुए।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!