Sakti News : मोर आवास, मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के गावों में चंद्रपुर विधानसभा की पूर्व भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव ने ग्रामीणों की दी जानकारी, भरवाया फार्म

जांजगीर-चाम्पा. चंद्रपुर विधानसभा की पूर्व भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव विधानसभा क्षेत्र के बाड़ादरहा, डूमरपाली, खरकेना गांव पहुंची और मोर आवास, मोर अधिकार की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को मुख्यमंत्री के नाम फार्म भरवाया गया.

 



संयोगिता सिंह जूदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार पिछले 4 वर्षों से प्रधानमंत्री आवास से ग्रामीणों को वंचित रखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2024 तक हर कच्चे घर को पक्के मकानों में बदलने का लक्ष्य था, लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ वासियों के सपने को अधूरा छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा...

पीएम आवास के निर्माण अधूरे होने से हितग्राहियों को परेशानी हो रही है, यह सब राज्य सरकार द्वारा समय पर राशि रिलीज नहीं करने की वजह से हो रहा है. राज्य सरकार द्वारा मनमानी की जा रही है, जिससे पीएम आवास के कार्य वक्त पर पूरे नहीं हो रहे हैं. केंद्र की मोदी सरकार ने गरीबों के हित के लिए अच्छी योजना बनाई है, लेकिन राज्य सरकार उस अच्छी मंशा पर पलीता लगा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!