Janjgir News : SDM और तहसीलदार ने रेत का अवैध परिवहन कर रहे 2 हाइवा को पकड़ा

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर एसडीएम कमलेश नन्दिनी साहू और तहसीलदार पवन कोसमा ने गौद, अमोदा गांव में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाइवा को पकड़ा. इसके बाद प्रकरण बनाकर कार्रवाई करने दोनों वाहनों को खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया है. खनिज विभाग के द्वारा वाहन मालिकों से खनिज अधिनियम के तहत जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

इधर, जिले में रेत का अवैध परिवहन जारी है और अधिकारियों के द्वारा लगातार कार्रवाई नहीं करने से रेत का परिवहन धड़ल्ले से चलते रहता है. अधिकारी, कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता निभाते हैं, जिसकी वजह से खनिज का अवैध परिवहन नहीं रुक रहा है और शासन को रॉयल्टी का नुकसान हो रहा है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

Related posts:

error: Content is protected !!