JanjgirChampa Attack : प्राणघातक हमला करने वाला फरार आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने नवापारा गांव से प्राणघातक हमला कर फरार आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 147, 148, 149, 386, 458, 427 के तहत केस दर्ज किया है.

 



दरसअल, मोती महतो ने 07 जनवरी 2022 को थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि केवा और नवापारा के गोविंद यादव, उसके साथी के द्वारा एक राय होकर 1 लाख की मांग करने लगे, नहीं देने पर हाथ में रखे लाठी, डंडा, रॉड से प्राणघात हमला कर चोट पहुंचाये. जिससे पीड़ित और उसके साथी डर गए और आरोपियों को 50 हजार रुपए दे दिए.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक गोविंद यादव नवापारा आया हुआ है, जिस पर नवागढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी गोविंद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!