Sakti News : दो बाइक में टक्कर, बाइक सवार 13 वर्षीय बच्चे की मौत, दूसरे का इलाज जारी, पुलिस कर रही है तफ़्तीश

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के असौन्दा गांव के पास दो बाइक में टक्कर हुई है, जिससे बाइक सवार 13 वर्षीय बच्चा वीरेंद्र केंवट की मौत हो गई है, वहीं उसके बड़े भाई का इलाज जारी है.

 



पुलिस के अनुसार, असौन्दा गांव के रहने वाले बाइक सवार विजय केंवट अपने छोटे भाई वीरेंद्र केंवट के साथ डड़ईबाजार जा रहा था. तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक क्रमांक CG 11 2588 के चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलते हुए उसे ठोकर मार दी, जिससे दोनों भाई बाइक से गिरपडे. घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई और दोनों को सक्ती के सीएसई में भरी कराया गया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

जहां छोटे भाई वीरेंद्र केंवट की हालत गंभीर होने की वजह से उसे बिलासपुर रेफर किया गया और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. फिलहाल, उसके बड़े भाई का इलाज जारी है और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!