Sakti Big News : बैंक पहुंचे ग्रामीण से 40 हजार रुपये और मोबाइल की लूट, पुलिस खंगाल रही CCTV, वारदात के बाद 20-25 किमी दूर मिला ग्रामीण, पढ़िए खबर…

सक्ती. सक्ती में ग्रामीण से 40 हजार रुपये और मोबाइल की लूट हुई है. थाने में सूचना के बाद पुलिस सीसी टीवी खंगाल रही है. बाइक से पहुंचे 2 बदमाशों बे वारदार को अंजाम दिया गया है.



दरअसल, बोरदा गांव के ग्रामीण रथराम साहू, घर से 64 हजार रुपये लेकर निकला था. पहले उसने 4 हजार का बिजली बिल पटाया, फिर कियोस्क शाखा में 20 हजार जमा किया. पुलिस को उसने बताया है कि वह पंजाब नेशनल बैंक से कुछ आगे पहुंचा था कि बाइक से 2 युवक आए और मोबाइल मांगा, फिर बदमाशों ने कुछ किया, जिससे उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया और उसे होश आया तो वह फगुरम चौकी के भदरी चौक के पास नहर किनारे पहुंच गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : करही गोलीकांड और हत्या का मामला, उपमुख्यमंत्री ( गृहमंत्री ) को काला दिखाने निकले युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, फिर...

ग्रामीण रथराम साहू ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी, फिर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है. ग्रामीण रथराम साहू के मुताबिक, 40 हजार और मोबाइल की लूट हुई है, जिसके बाद पुलिस जांच कर रही है.

सवाल कायम है कि सक्ती से 20-25 किमी दूर फगुरम के भदरी चौक, ग्रामीण कैसे पहुंचा, इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, जिसके बाद पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kharod News : छात्र गौरव देवांगन को कक्षा 10 वीं में अंग्रेजी माध्यम से 93.33 % अंक हासिल कर उत्कृष्ट सफ़लता मिली...

एडिशनल एसपी गायत्री सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी बोरदा गांव के रथराम साहू ने दी है, जिसके बाद सीसी टीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और पुलिस द्वारा मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है. 

error: Content is protected !!