Richest First Time Chief Ministers: पहली बार मुख्यमंत्री बने इन 7 नेताओं के पास करीब 80 करोड़ की संपत्ति, सबसे अमीर CM भूपेश बघेल…विस्तार से पढ़िए

Chief Ministers Networth: नवीन पटनायक और ममता बनर्जी जैसे कई नाम हैं जो कई बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे। वहीं भगवंत मान और सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) जैसे राजनेता पहली बार सीएम बने हैं। आइए जानते हैं पहली बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले नेताओं के पास कितनी है संपत्ति



Bhupesh Baghel: भूपेश बघेल पहली बार छत्तीसगढ़ के सीएम बने हैं। पहली बार मुख्यमंत्री बनने वालों में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी बघेल के पास ही है। उन्होंने चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया था उसमें बताया था कि उनके पास 23 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : छपोरा गांव में 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू ने किया शुभारंभ, बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं रही मौजूद

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा भी पहली बार चीफ मिनिस्टर के पद पर काबिज हुए हैं। उनके पास कुल संपत्ति 17.27 करोड़ रुपये की है।

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के सीएम की कुर्सी पर पहली बार बैठने वाले एकनाथ शिंदे ने अपनी संपत्ति 11.56 करोड़ रुपये घोषित की थी।

Basavraj Bommai: पहली बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने वाले बसवराज बोम्मई के पास 8.92 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।

MK Stalin: एम के स्टालिन तमिलनाडु के सीएम हैं। वह भी पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं। उनकी कुल संपत्ति 8.22 करोड़ रुपये की है।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : छपोरा गांव में 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू ने किया शुभारंभ, बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं रही मौजूद

Sukhvinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली बार इस कुर्सी पर बैठे हैं। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 7.81 करोड़ रुपये घोषित की है।

Bhagwant Mann: पहली बार मुख्यमंत्री बनने वालों में पंजाब के सीएम भगवंत मान का नाम भी शामिल है। भगवंत मान के पास करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति है।

error: Content is protected !!