JanjgirChampa FIR : पानी टैंकर ने दिव्यांग लड़की को ठोकर मारी, इलाज के दौरान हुई मौत, ड्राइवर के खिलाफ नवागढ़ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के पथर्रा गांव में तेज रफ्तार पानी टैंकर ने एक पैर से दिव्यांग लड़की को ठोकर मार दी, जिसे गंभीर चोट आने पर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. मामले में नवागढ़ पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर पतासाजी में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पथर्रा के विसम्भर पटेल ने पुलिस को बताया है कि उसकी सबसे बड़ी बेटी फिरबाई पटेल, एक पैर से दिव्यांग थी. वह गांव के भाठापारा के पास नल से पानी लेने और बर्तन धोने गई थी. उसी समय पानी टैंकर के चालक क्रमांक CG 07 CA 5888 ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दी थी. इससे फिरबाई को गंभीर चोट आई थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

रिपोर्ट पर नवागढ़ पुलिस ने घटनाकारित टैंकर के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!