JanjgirChampa Arrest : दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला, आरोपी पति, सास और जेठ गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति यज्ञ कुमार सोनी, सास शांति बाई सोनी और जेठ कीर्ति कुमार सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया हैं. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि 12 मई 2019 को पीड़िता महिला की शादी यज्ञ कुमार सोनी से हुई थी और शादी के 3 महीने बाद उसके पति, सास और जेठ उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. परिवार परामर्श केंद्र जांजगीर में भी काउंसिलिंग हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : JSW प्लांट से 2 लाख के कॉपर प्लेट की चोरी करने वाला प्लांट का आरोपी इलेक्ट्रिशियन गिरफ्तार, प्लांट में काम करने वाले 3 आरोपी फरार...

इसके बाद बलौदा थाने में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 34 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी पति यज्ञ कुमार सोनी, सास शांति बाई सोनी, जेठ कीर्ति कुमार सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : घर में आग लगाने वाली महिला गिरफ्तार, आगजनी से सामान सहित 5 हजार रुपये का हुआ नुकसान...
error: Content is protected !!