Sakti Accident : सक्ती क्षेत्र के नाला में ट्रक गिरा, मौके पर लगी लोगों की भीड़, इसलिए हुआ हादसा…

सक्ती. सक्ती के कोतरी नाला में प्लाई से भरा ट्रक गिर गया है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है. ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई है. मामले में प्रशासन और ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है, क्योंकि सड़क तो चौड़ी बना दी गई है, लेकिन नाले का पुलिया अब तक संकरा है, जिसके चलते यह घटना घटित हुई है और आए दिन इस जगह पर सड़क दुर्घटना हो रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Murder Arrest : सिर पर पत्थर पटककर हत्या का मामला, रायपुर से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य को भेजा जा चुका है जेल...

मिली जानकारी के अनुसार, प्लाई से भरा ट्रक चाम्पा से सक्ती की ओर आ रहा था. सड़क चौड़ी होने की वजह से ट्रक रफ्तार में था और ड्राइवर को अंदाजा नहीं हुआ कि पुलिया संकरा है. इसके बाद ट्रक, नाला से नीचे गिर गया.

आपको बता दें कि कोतरी नाला का पुलिया संकरा होने की वजह से आए दिन कोई न कोई घटना घटती रहती है और प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुईं ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की प्राचार्य सोनाली सिंह, जिले एवं छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व

Related posts:

error: Content is protected !!