JanjgirChampa Accident : युवक को ठोकर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी नवागढ़ पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के कोटिया गांव के भाठापारा के पास बाइक सवार युवक को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति ने ठोकर मार दी. इससे युवक को चोट आई थी, जिसे नवागढ़ के CHC लेकर जाया गया वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया था. वहां से जांजगीर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोटिया गांव के फूलबाई सांडे ने बताया को उसका बेटा अनिश कुमार सांडे, अपनी बाइक क्रमांक CG 11 BD 5936 से राछा से कोटिया जा रहा था, तभी भाठापारा के पास पहुँचा इसी बीच सामने से आ रहे बाइक सवार कलेश कुर्रे बाइक क्रमांक CG 13 W 4062 ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाकर ठोकर मार दी. इससे युवक को चोट आई है, जिसका इलाज जांजगीर के एक निजी अस्पताल में किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

फिलहाल, मामले में नवागढ़ पुलिस में बाइक सवार युवक कलेश कुर्रे के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!