JanjgirChampa News : राहौद में लांस नायक जवान का सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, जबलपुर में पदस्थ थे जवान

जांजगीर-चाम्पा. मध्यप्रदेश के जबलपुर में पदस्थ लांस नायक दीपेश यादव के निधन के बाद उनके गृहनगर राहौद में सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान जवान को अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्र के लोग और सैनिक कल्याण बोर्ड के सदस्य बड़ी संख्या में पहुंचे थे.दरअसल, जबलपुर में 17 जनवरी को अपनी ही गन के ट्रिगर दबने से जवान दीपेश यादव के गले के आरपार गोली हो गई. गम्भीर हालत में जवान दीपेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 20 जनवरी को जवान दीपेश का निधन हो गया. जवान के निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई. आज जवान दीपेश यादव का पार्थिव देह, गृहनगर राहौद पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : प्रदेश के सर्वांगीण विकास वाला बजट, जनकल्याण के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : गगन जयपुरिया

आपको बता दें, 2013 में दीपेश यादव का सेना में चयन हुआ था और अभी जबलपुर के क्विक रिएक्शन में तैनाती थी. जवान की 4 साल की बेटी है और अभी 8 जनवरी को गृहनगर आए थे. वापस लौटने के बाद यह घटना हो गई. जवान के निधन के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़े -  Baloda Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया...

error: Content is protected !!