JanjgirChampa News : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के बाहर मारपीट करने वाले 2 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक के पेंड्री गांव के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के बाहर गाली-गलौज एवं मारपीट करने वाले 2 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पेंड्री गांव के पीताम्बर लहरे ने बताया कि वह गांव के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल में ध्वजारोहण होने के बाद प्राथमिक शाला पेंड्री के कार्यक्रम में जा रहा था. इसी समय गांव का पन्नालाल जांगड़े आया और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हॉकी के बैट से मारपीट करने लगा और मनीष कुमार जांगड़े ने बेल्ट से मारपीट करने लगा. इससे पीताम्बर लहरे को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने आरोपी पन्नालाल जांगड़े, मनीष जांगड़े के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 17 सदस्यों की सूची जारी... देखिए... किन्हें-किन्हें मिली जगह...

Related posts:

error: Content is protected !!