राजनीति में हाथ आजमा सकती है कथावाचक जया किशोरी? कहा – यह एक अच्छी फील्ड

नई दिल्ली. कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी की लाखों में फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी वीडियोज और स्पीच को बहुत पसंद करते हैं। लोग उनकी भागवत कथाओं और भजनों के दीवानें तो हैं ही। साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानने की उत्सुकता बनी रहती है। जया किशोरी फिलहाल शादीशुदा नहीं हैं। लेकिन कई इंटरव्यू में वह बता चुकी हैं कि वह जल्द शादी करेंगी। उन्होंने यह भी बताया था कि होने वाले जीवनसाथी को उनकी क्या-क्या शर्तें माननी होंगी।

 



भविष्य में क्या होना है पता नहीं : जया किशोरी

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Jaya Kishori in politics : लेकिन एक इंटरव्यू में जब जया किशोरी से पूछा गया था कि क्या वह राजनीति में हाथ आजमाएंगी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था, ‘राजनीति एक अच्छी फील्ड है। इसमें आप बड़े स्तर पर लोगों की मदद कर सकते हैं। यहां आप बहुत चीजें कर सकते हैं, और बदलाव भी ला सकते हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैं भविष्य को लेकर कोई वादा नहीं करती क्योंकि पता नहीं है कि भविष्य में क्या होना है। लेकिन अभी मेरा राजनीति में उतरने का कोई विचार नहीं है।’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Jaya Kishori in politics : इस इंटरव्यू के दौरान जया किशोरी ने कहा था, मैं लोगों की मदद करने की कोशिश करती हूं। मुझे इसे लेकर लोगों के रिएक्शन भी मिलते हैं कि जो कथाएं मैं करती हूं, उससे लोगों को मदद मिल रही है। मैं संतुष्ट हूं कि जहां हूं वहां से लोगों की मदद कर पा रही हूं। यही चीज मैं मोटिवेशनल स्पीच में भी पाना चाहती हूं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!