Sakti Murder Arrest : कोर्ट में पदस्थ महिला कर्मचारी के सिर पर पत्थर से हमला कर की थी हत्या, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे, बस्ती बाराद्वार का रहने वाला है आरोपी

सक्ती. सक्ती पुलिस ने कोर्ट में पदस्थ महिला कर्मचारी के सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या करने के मामले में आरोपी फूलचंद गुप्ता उर्फ फुलू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी बस्ती बाराद्वार का रहने वाला है.

 



सक्ती थाने के टीआई प्रवीण राजपूत ने बताया कि 26 जनवरी को पति अंजोरीलाल बंजारे ने सक्ती कोर्ट में चपरासी के पद पर पदस्थ अपनी पत्नी गायत्री बंजारे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 23 जनवरी को उसकी पत्नी गायत्री बिना बताए कहीं चली गई है. रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

इसी दौरान पलगड़ा पहाड़ में गायत्री बंजारे की लाश मिली. इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और बस्ती बाराद्वार के संदेही युवक फूलचंद गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. इसके बाद पलगड़ा पहाड़ में गायत्री बंजारे के सिर पर पत्थर से वारकर हत्या करने की बात सामने आई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी फूलचंद उर्फ फुलू गुप्ता को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!