Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोसायटी में टप्पू की गर्लफ्रेंड आई, होने वाली बहू को देख खुशी से खिले चंपक चाचा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah New Episode: काफी समय से तारक मेहता का उल्टा चश्मा की गोकुलधाम सोसायटी में हंगामा देखने को नहीं मिल रहा है. हो भी कैसे टप्पू जो वहां नहीं थे लेकिन अब शो में उनकी वापसी हो चुकी है और उसी के साथ लौट आई है रौनक भी. वहीं अब टप्पू की अनूठीं एंट्री के बाद एक और खास शख्स सोसायटी में आया है जिसके आने से ना जाने क्यों भिड़े और चंपक चाचा खिल उठे हैं. अब कौन है वो खास शख्स जिसके आने से गोकुलधाम भी गुलजार नजर आने वाला है चलिए बताते हैं आपको.

 



क्या सोसायटी में आई टप्पू की गर्लफ्रेंड
दरअसल, शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि टप्पू की खास दोस्त उससे मिलने सोसायटी में आती है. जिसे देखते ही वो टिपेंद्र गड़ा दौड़कर आते हैं और उसे गले लगा लेते हैं. ये देखकर बालकनी में खड़े बापूजी और जेठालाल भी हैरान रह जाते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : अकलतरा SDM और तहसीलदार ने विश्व पर्यावरण के दिवस पर किया पौधरोपण, लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील

वही सोनू और भिड़े भी ये देखकर शॉक्ड नजर आते हैं तभी बापूजी को संदेह होता है कि कहीं ये उनकी होने वाली बहू तो नहीं. ये बोलते हुए वो काफी खुश हो जाते हैं. तो वहीं आत्माराम भिड़े भी खुश होकर शादी की तारीख पूछने लगता है.

क्या पोपटलाल से पहले होगी टप्पू की शादी
अब सवाल ये कि क्या पोपटलाल से पहले टप्पू की शादी शो में होने जा रही है. क्या पोपटलाल अभी भी कुंवारे ही रह जाएंगे और टप्पू घोड़ी चढ़ जाएगा. अगर ऐसा हुआ तो सोचिए पत्रकार महोदय पर क्या बीतेगी. खैर जो भी हो लेकिन टप्पू की शादी की खबर सुनकर एक इंसान बहुत ही खुश है और वो हैं सोसायटी के सेक्रेटरी भिड़े. दरअसल, भिड़े सोनू और टप्पू की दोस्ती से हमेशा टेंशन में रहते हैं लिहाजा ऐसे में जब उन्होंने टप्पू की गर्लफ्रेंड की बात सुनी तो वो काफी खुश हो गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, छात्र-छात्राओं ने धरती को सौंपा हरियाली का तोहफा, हर पौधे संग ली ‘सांसों की रक्षा’ की शपथ
error: Content is protected !!