छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : पलक झपकते ही मातम में बदली घर की खुशियां, मां-बेटे समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत, विस्तार से पढ़िए…

बालोद. गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खप्परवाड़ा के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगो की मौत हो गई। कार और ट्रक के आमने-सामने टकराने से कार में सवार बालोद नगर निवासी सलूजा परिवार के मां-बेटे सहित कुल 4 लोगों की मौत हो गई है।

 



हादसा इतना दर्दनाक था कि कार से ट्रक को बाहर निकालने 3 घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर कार में मौजूद चार लोगों की डेड बॉडी बाहर निकाली गई। इस दौरान गुंडरदेही, अर्जुन्दा, रनचिरई और अंडा थाने की पुलिस मौजूद रही। घटना में एडिशनल एसपी ने बताया, कि रायपुर से एक पारिवारिक कार्य पूरा कर सलूजा परिवार रेंट की कार से अपने घर बालोद लौट रहे थे, तभी कच्चे माइन्स का कच्चा लोहा भरकर रायपुर की ओर जा रही ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

इस हादसे में कार में सवार सलूजा परिवार की पत्नी सिमरन कौर, पुत्र राजवीर सलूजा, ट्रेवल्स गाड़ी का चालक उमेश साहू और मृतक परिवार के निजी वाहन का चालक सुनील ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है, कि जिस कार से सलूजा परिवार घर लौट रहा था वह किसी राहुल कंपनी नामक ट्रेवल एजेंसी की थी, जो कि रायपुर से बालोद तक रेंट पर आ रही थी।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

बहरहाल मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर सभी शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं फरार ट्रक चालक की खोजबीन की जा रही है। मामले में ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट गई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

Related posts:

error: Content is protected !!