Sakti Big News : भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के घर का किया घेराव, पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की हुई झुमाझटकी, जमकर हुई नारेबाजी

सक्ती. मालखरौदा ब्लॉक के पोता गांव से जमगहन गांव तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मोर आवास मोर-अधिकार के तहत पदयात्रा निकाली गई और जमगहन गांव में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के घर का घेराव किया गया, जहां पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी हुई. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की.

 



भाजपा ने मोर आवास मोर अधिकार के तहत जमकर प्रदर्शन किया. विधायक के घर से 200 मीटर पहले पुलिस ने बेरिकेटिंग की थी, जिसे भाजपा के कार्यकर्ता ने उखाड़ फेंका. इस दौरान पुलिस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई.भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठ कर मुख्यमंत्री और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया और छग सरकार की नीति का जोरदार विरोध किया.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

इस दौरान मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व आईएएस ओपी चौधरी ने कहा कि यह आंदोलन पूरे प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंच गया है. 16 लाख गरीबों के छत को छीनने का पाप अगर किसी ने किया है, तो कांग्रेस और भूपेश बघेल की सरकार ने किया है, इसलिए हम लोग सड़क पर उतरकर यह आंदोलन कर रहे हैं.

सीएम भूपेश बघेल को कहना चाहता हूं, वे आकर गांव-गांव में देखें की, किस तरह गरीबो की छत को छीना गया है. इसी असंवेदनशील को छत्तीसगढ़ की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी. 2023 में सत्ता से बाहर का दरवाजा दिखाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

इस दौरान भाजपा के सक्ती जिला प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला, भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, चंद्रपुर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, जिला महामंत्री गगन जयपुरिया, वरिष्ठ नेता गोपी सिंह ठाकुर, विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश साहू, उपाध्यक्ष खेमेंद्र नायक, भाजपा नेता कवि वर्मा, पीताम्बर पटेल, घासीराम चंद्रा, फिरत गवेल, चंद्रकुमार चंद्रा, घासीराम अग्रवाल, नेतराम चंद्रा, धर्मेंद्र चंद्रा, श्याम नायक, आलोक पटेल, सोनल पाण्डेय, बादल सिंह, श्याम महिलांगे समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!