TMKOC एक्ट्रेस जी रहीं गुमनामी की जिंदगी, कभी नहीं मिल रहा था काम, क्या पोपटलाल से ‘शादी’ करने….

नई दिल्ली. फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 14 सालों से दर्शकों के बीच अपनी एक अलग जगह बनाए हुए है. इस शो से कई एक्टर्स को पहचान मिली है. दर्शकों का भी इस शो से खूब मनोरंजन हो रहा है. आज भी ये शो टीवी के टॉप शोज की लिस्ट में शामिल है. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो इस वक्त गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं उन्हीं में से एक हैं तान्या गुप्ता.

 



तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में लंबे समय से एक के बाद एक कई किरदार इस शो को अलविदा कह चुके हैं. काफी समय से शो में ‘दयाबेन’ की वापसी को लेकर भी बात हो रही हैं. फैंस भी इस शो में दयाबेन को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में खुद ‘जेठालाल’ ने भी ‘दयाबेन’ को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा था. इसी शो का किरदार है तान्या गुप्ता.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

कहां हैं पोपटलाल की ऑनस्क्रीन वाइफ
शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हर किरदार अपने किरदारों के साथ पूरी तरह न्याय कर रहा है. दर्शक भी इन किरदारों से बहुत प्यार करते हैं. बता दें कि इस शो के अंदर तान्या गुप्ता ने भी एंट्री ली थी. एक सीन में वह पोपटलाल से शादी करती नजर आई थीं. शादी के बाद वह उन्हें लूट लेती हैं लेकिन अब काफी समय से एक्ट्रेस पर्दे पर नजर नहीं आ रही. अब कंटेंट क्रिएटर बन चुकी है.बीते दिनों अपने एक इंटरव्यू में तान्या गुप्ता ने कुछ खुलासे किए थे जो काफी वायरल हुए हैं जिनमें उन्होंने काफी कुछ कहा था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

ऐसे मिला तान्या को सुनहरा मौका
अपने इंटरव्यू में तान्या ने बताया था कि वह बिल्कुल अकेली हो चुकी थी और उन्हें काम मिलना भी बंद हो गया था. इंडस्ट्री में वह 12 साल की उम्र से एक्टिव हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब उनके पास कोई काम था ही नहीं और उस समय उनके परिवार वालों ने उन्हें पूरी तरह सपोर्ट किया. लेकिन बाद में तान्या को तारक मेहता का उल्टा चश्मा से कॉल आया और वह उनसे मिलने गईं. शो में उनका सेलेक्शन भी हो गया था. साथ ही उन्हें तारक मेहता की टीम के साथ काम करने में काफी मजा आया.

बता दें कि तान्या ने अपने इस इंटरव्यू में साफ कर दिया कि वह फिलहाल फिर से तारक मेहता के शो में नजर नहीं आने वाली हैं. लेकिन फ्यूचर में कभी मेकर्स उन्हें तारक मेहता में रोल ऑफर करते हैं तो वह जरूर काम करना चाहंगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!