Bhabhi Ji Ghar Par Hain : टूट गयी ‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे की 19 साल पुरानी शादी, एक साल से अलग रह रही थी एक्ट्रेस…जानिए वजह

टीवी के बेहद पॉपुलर सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ में अंगूरी भाभी के किरदार को निभाते नजर आई एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे आज पर्दे पर निभाए गए अपने इस किरदार के दम पर गजब की सफलता और लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं और यही वजह है कि आज शुभांगी अत्रे अक्सर ही मीडिया और लाइमलाइट में भी बनी रहती हैं।

 



इसके अलावा आज अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी एक्ट्रेस अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाई रहती हैं।

ऐसे हमारी आज की यह पोस्ट भी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे की निजी जिंदगी से ही जुड़ी हुई है, जिससे जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है और इसी की वजह से अब शुभांगी अत्रे काफी चर्चाओं का विषय बनी हुई है…

दरअसल, शुभांगी अत्रे से जुड़ी ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि उन्होंने अभी हाल ही में बीते कुछ समय पहले अपने पति पीयूष पूरे से तलाक के साथ अलग होने का फैसला लिया है और यहां पर सबसे अधिक ध्यान देने वाली बात यह है कि आज कपल की शादी को पूरे 19 साल का वक्त गुजर चुका है और ऐसे में अब एक्ट्रेस के तलाक का यह फैसला लाखो फैंस को काफी हैरान कर रहा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा बताया जा रहा है कि शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे बीते लगभग 1 साल से एक दूसरे से अलग रह रहे थे, जिसके पीछे की मुख्य वजह आपसी अनबन बताई जा रही है और इस सब के बाद अब आखिरकार दोनों ने तलाक के साथ अलग होने का फैसला लिया है।

जानकारी के लिए बता दें, एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने बीते साल 2003 में इंदौर में पीयूष पूरे के साथ शादी रचाई थी, जो कि एक डिजिटल मार्केटर के तौर पर खुद की पहचान रखते हैं। अपनी शादी से शुभांगी अत्रे एक बेटी की मां भी बन चुकी हैं, जिनका नाम आशी है| बीते वक्त में अपने दिए गए कुछ इंटरव्यूज के दौरान शुभांगी अत्रे ने बताया था कि कैरियर के शुरुआती दिनों में उनके पति पियूष पूरे ने उनका हमेशा साथ दिया है और कैरियर बनाने में उनकी काफी मदद भी की है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

लेकिन, अब उन दोनों के बीच रिश्ते बदल चुके हैं और इन्हीं बदलावों के कारण अब दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है| इसके अलावा शुभांगी अत्रे ने यह भी बताया कि अपनी इस शादी के रिश्ते को बचाने के लिए उन्होंने काफी कोशिशें भी कीं, लेकिन परिस्थितियां अब ठीक नहीं चल रही हैं| आखिर में अभिनेत्री ने कहा कि वह समझती है कि आपसी सम्मान, विश्वास और साहचर्य से रिश्ते चलते हैं, लेकिन चीजें ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने एक दूसरे को स्पेस देने और अपने व्यक्तिगत जीवन और करियर पर ध्यान देने का फैसला किया है।

हालांकि, अब शुभांगी अत्रे और उनके पति पियूष पूरे के रास्ते पूरी अलग हो रहे हैं.लेकिन उन्होंने यह फैसला लिया है कि वह अपनी बेटी आशी के मामले में किसी भी तरह की दूरियां नहीं रखेंगे और हमेशा अपनी बेटी की परवरिश के लिए साथ खड़े रहेंगे| पर इस फैसले के बाद अब कपल की बेटी अपनी मां शुभांगी के साथ रहेंगे और हर रविवार को पियूष अपनी बेटी से मिलने आते रहेंगे|

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!