अजय देवगन की लाडली ने लहंगे में ढाया कहर, काजोल से हुई तुलना, लोग बोले- मां जैसी लगने लगी हैं न्यासा

नई दिल्ली: अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) का भले ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट न हो, पर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. स्टार किड की लाल रंग के लहंगे में तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें मां काजोल की झलक नजर आ रही है.



 

 

 

न्यासा को वायरल फोटोज में बिना बाजू के ब्लाउज के साथ खूबसूरत लहंगे में सुंदर पोज देते हुए देखा जा सकता है. नेटिजेंस उनकी मां से स्टार किड की तुलना कर रहे हैं. एक यूजर लिखता है, ‘वे यहां अपनी मां की तरह दिख रही हैं.’

इसे भी पढ़े -  Asha Bhosle Died : 8 दशक का करियर, 12 हजार गाने! गिनीज बुक में दर्ज किया नाम, कहानी सुरों की मल्लिका की

 

 

न्यासा ने अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए लाल रंग के झुमके कैरी किए हैं. उनकी फोटो पर एक दूसरा यूजर लिखता है, ‘उनकी सूरत काजोल से काफी मिलती है…स्टनिंग गर्ल.’

 

 

न्यासा का एक फैन उन्हें फिल्मों में काम करते हुए देखना चाहता है. वह लिखता है, ‘मेरा मानना है कि वह एक्टिंग में नए एक्टर्स की तुलना में ज्यादा कुशल होंगी.’

 

 

न्यासा का जन्म अप्रैल 2003 में हुआ था. उन्होंने सिंगापुर और यूरोप में पढ़ाई की है. उन्हें अक्सर इब्राहिम अली खान जैसे दूसरे स्टार किड्स के साथ पार्टी करते हुए देखा गया है.

इसे भी पढ़े -  कौन होगा Asha Bhosle की 250 Cr की संपत्ति का वारिस? भारत से लेकर दुबई तक फैला है करोड़ों का कारोबार

 

 

19 साल की न्यासा फिल्मों में आने से पहले ही स्टार बन गई हैं. काजोल ने किसी इंटरव्यू में बताया था कि न्यासा को सिंगापुर की बस में रोक कर ऑटोग्राफ देने के लिए कहा गया था. उन्हें अक्सर अपने बेस्ट फ्रेंड ओरहान अवतरमणि के साथ स्पॉट किया गया है. नेटिजेंस को लगता है कि वे न्यासा के ब्वॉयफ्रेंड हैं.

error: Content is protected !!