छत्तीसगढ़ : जिला उपभोक्ता फोरम में अध्यक्षों की नियुक्ति, 8 जिलों में खाली थे पद, जानिए… किन्हें, कहां मिली नियुक्ति… जांजगीर-चाम्पा जिले में इन्हें बनाया गया अध्यक्ष…

रायपुर. जिला उपभोक्ता फोरम में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. गोपाल रंजन पाणिग्रही को धमतरी जिले का अध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं डाकेश्वर प्रसाद शर्मा को रायपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसी तरह रंजना दत्ता को कोरबा, आनंद कुमार सिंघल को बिलासपुर, संतोष कुमार को दुर्ग, राकेश पांडेय को सरगुजा का अध्यक्ष बनाया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

इसी कड़ी में सुजाता जसवाल को जगदलपुर-बस्तर तो वहीं प्रशांत कुंडू को जांजगीर-चांपा का अध्यक्ष बनाया गया है. आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में अध्यक्ष के पद खाली थे जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को न्याय नहीं मिल पा रहा था, जिला उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष की कमी से लगभग 10,000 केस पेंडिंग थे। अध्यक्षों की नियुक्ति से अब उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!