छत्तीसगढ़ : प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश से तापमान में आई गिरावट, आज भी छाए रहेंगे बादल

रायपुर. मार्च की तपती गर्मी से प्रदेश भर के लोगों को शनिवार को राहत मिली. बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई. इसकी वजह से मौसम ठंडा रहा और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली.-मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज भी बादल छाए रहेंगे.

 



प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रहेगी. प्रदेश का अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है, वहीं न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम में ​एक बार फिर बदलाव देखे जाएंगे। 20 मार्च के बाद गर्मी बढ़ेगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

इन जगहों पर हुई हल्की बारिश
शनिवार को रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद, धमतरी, पेंड्रा रोड सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बिजली भी चमकी और ओले गिरे. इसके साथ ही धरना स्थल में लगे पंडाल भी गिर गए और बहुत से क्षेत्रों में तेज हवाओं की वजह से होर्डिंग्स भी फट गए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!