जनपद सदस्य से जातिगत गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले 4 आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, होली त्योहार के दिन हुई थी घटना..

जांजगीर: जिले की चांपा पुलिस ने कोसमंदा गांव के जनपद सदस्य से जातिगत गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले 4 आरोपियों  को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



-दरअसल, जनपद सदस्य संजय रत्नाकर ने चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि होली के दिन उसके भतीजा व भांजा गांव में ऑटो से फेरी लगाकर मुर्गी बेच रहे थे, तभी संजय रत्नाकर को उसका भतीजा फोन कर के बताया की धीवर मोहल्ला में नागेश्वर उर्फ पकलू धीवर मुर्गा ले लिया है और पैसा नहीं दे रहा है. साथ ही, पैसा मांगने पर झगड़ा मारपीट कर रहा है, तब संजय रत्नाकर, धीवर मोहल्ला गए वहां पर देवरहा तालाब के पास में आरोपी नागेश्वर उर्फ पकलु धीवर, महेश धीवर, अर्जुन धीवर और चूड़ामणि धीवर एक राय होकर संजय रत्नाकर का भतीजा व भांजा से जातिगत गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की मारपीट से संजय रत्नाकर का भतीजा आकाश और भांजा यशवंत को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

 

जनपद सदस्य संजय रत्नाकर की रिपोर्ट पर पुलिस चारो आरोपियों के खिलाफ ipc की धारा 294, 323, 506, 34 और एस सी एक्ट की धारा 3(1)(10) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सभी आरोपी कोसमंदा गांव निवासी नागेश्वर उर्फ पकलु धीवर, महेश धीवर, अर्जुन धीवर और चूड़ामणि धीवर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!