JanjgirChampa DeadBody : ट्रेन की चपेट में आया शख्स, हुई मौत, खुदकुशी की आशंका

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के खोखसा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में शख्स आ गया है. घटना में शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है. मृतक शख्स की पहचान नहीं हुई है और शख्स की पहचान के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है. पीएम रिपोर्ट से शख्स की मौत के कारण का पता चल सकेगा.



नैला उपथाना के प्रभारी जीएल चंद्राकर ने बताया कि खोखसा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हुई है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और मार्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल, मृतक शख्स की पहचान नहीं हुई है. मृतक ने लाल कलर का चेक टीशर्ट पहन रखा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : सिंघीतराई प्लांट हादसा : उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश... डिटेल में पढ़िए...

हालांकि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है और पुलिस मृतक की पहचान करने हर संभव प्रयास कर रही है. यह एक घटना है या खुदकुशी, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : भारी वाहनों को किराए में लेकर बेच देने वाले गिरोह का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी.. ऐसे खुला राज... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!