सफेद बालों को भी काला कर देते हैं करी पत्ते, बस Curry Leaves लगाने का सही तरीका होना चाहिए मालूम. जानिए कैसे करना है इस्तेमाल..

हम चाहे जितने ही मॉडर्न हो जाएं लेकिन दादी-नानी के उपाय हमेशा हमारे साथ ही रहते हैं. घर की ऐसी कई चीजें हैं जिनका इस्तेमाल नेचुरल डाई (Natural Dye) की तरह किया जाता है. इन्हीं में से एक है करी पत्ता. यूं तो करी पत्ते खाने का स्वाद कई गुणा बढ़ाकर उसे लाजवाब बना देते हैं लेकिन, इनका बालों की देखरेख में भी तरह-तरह से इस्तेमाल हो सकता है. करी पत्ते (Curry Leaves) बालों को घना, लंबा और मजबूत बनाने में कारगर साबित होते हैं. यदि इन पत्तों को बालों पर सही तरह से लगाया जाए तो ये सफेद बालों को जड़ से लेकर सिरों तक काला भी बना सकते हैं. यहां जानिए किस तरह इस्तेमाल किए जाते हैं ये कमाल के करी पत्ते और सफेद बालों को कैसे किया जा सकता है काला.

 



 

 

सफेद बालों के लिए करी पत्ते | Curry Leaves For White Hair
करी पत्ते विटामिन बी से भरपूर होते हैं. इनमें मेलामाइन नामक पिग्मेंट होता है जो हेयर फॉलिकल्स को सफेद होने से रोकता है. बीटा कैरोटीन से भरपूर होने के चलते इन पत्तों के इस्तेमाल से बालों का झड़ना (Hair Fall) भी रुकता है. ऐसे में यदि आपके सिर पर असमय सफेद बाल नजर आने लगे हैं या फिर आप नहीं चाहते कि सिर के बाकी बाल भी सफेद हों तो करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन पत्तों को लगाने से सफेद बाल काले होने लगेंगे और बालों को किसी तरह का नुकसान होने के बजाय मजबूती और चमक मिलेगी.
करी पत्ते और नारियल का तेल
सफेद बालों को काला करने के लिए करी पत्ते का यह नुस्खा काम आ सकता है. आपको करना बस इतना है कि एक पैन लेकर उसमें नारियल का तेल (Coconut Oil) डाल लें. इसमें 12 से 14 करी पत्ते लेकर डालें और तेल में तकरीबन 20 मिनट तक पकाएं. पत्ते पक जाने के बाद इस तेल को ठंडा करें और बालों में लगभग एक से दो घंटे लगाए रखने के बाद धो लें. हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे को आजमाया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

 

 

करी पत्ते का पानी
बालों को धोने के लिए अलग-अलग तरह के टोनर इस्तेमाल में लाए जाते हैं. आप अपने बालों के लिए घर पर ही करी पत्ते से हेयर टोनर तैयार कर सकते हैं. इसके लिए 2 कप पानी में 15 से 20 करी पत्ते डालकर पकाएं. जब पानी बर्तन में आधा रह जाए तो इसे छानें और ठंडा हो जाने के लिए रख दें. अब इस पानी का इस्तेमाल सिर धोने के लिए रख दें. आप अपनी सहजता के अनुसार जब चाहे तब इस पानी से सिर धो सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

करी पत्ते का पेस्ट
बालों पर करी पत्ते लगाने का एक बेहद साधारण तरीका है कि करी पत्तों को पीसकर उसे बालों में सीधा लगा लिया जाए. इस पेस्ट को 25 मिनट बालों पर लगाए रखने के बाद ही धोएं. इसका असर सफेद बालों पर तो अच्छा दिखता ही है, साथ ही यह बालों को घना और चमकदार बनाने में भी असर दिखाता है.

 

करी पत्ते और दही
आधा कटोरी दही में 10-15 करी पत्ते लें और साथ में पीस लें. इस हेयर मास्क (Hair Mask) को बालों में आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोएं. हफ्ते में 2 से 3 बार लगाने पर यह हेयर पैक अच्छा असर दिखाता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. खबर सीजी न्यूज इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

error: Content is protected !!