Sakti Murder Arrest : प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, शव को सोननदी में फेंका था, दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, …ये गढ़ी थी झूठी कहानी और ऐसे दिया था वारदात अंजाम… पूरी खबर पढ़िए…

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र के गुंजियाबोड़ गांव में अवैध संबंध के कारण 23 वर्षीय प्रेमी प्रमोद साहू के साथ मिलकर पत्नी चानेश्वरी साहू ने अपने पति गणेश साहू की हत्या कर सोननदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. मृतक गणेश साहू, टाइल्स मिस्त्री का काम करता था. उसकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाले 23 वर्षीय युवक से फ़ोन में बातचीत की वजह अक्सर दोनों में झगड़ा होता था. इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला चानेश्वरी साहू ने 28 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27 मार्च की रात उसका पति गणेश साहू घर से कहीं चला गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

30 मार्च को गणेश साहू गुंजियाबोड़ गांव के सोननदी में तैरती लाश मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. इस दौरान शॉर्ट पोस्टमार्टम में गणेश साहू का गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी, इस पर पुलिस ने धारा 302, 201 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

इस बीच पुलिस की जांच से पता चला कि मृतक की पत्नी चानेश्वरी साहू की पड़ोस में रहने वाले प्रमोद साहू से फ़ोन में बातचीत होती थी. इससे अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता था. 27 मार्च को रात में चानेश्वरी साहू से मिलने प्रमोद उसके घर आया था. इसी दौरान गणेश साहू ने उन्हें कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर झगड़ा हो गया था, तब चानेश्वरी साहू ने अपने 23 वर्षीय प्रेमी प्रमोद साहू के साथ गमछे से बांधकर गला घोंट कर उसकी हत्या कर लाश को सोननदी में फेंक डिया था और झूठी कहानी गढ़कर उनके घर वालों एवं पुलिस वालों को ग़ुमराह किया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

मामले में हसौद पुलिस ने आरोपी पत्नी चानेश्वरी साहू और प्रेमी प्रमोद साहू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!