नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को छानकर बाहर निकालने में अजवाइन का पानी है लाजवाब, बस ऐसे करें सेवन….

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में सेहतमंद शरीर पाना हर किसी के लिए एक चैलेंज के रूप में सामने आया है। इस समय हेल्दी रहने के लिए जरूरी है एक हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना। इन दिनों लोग दिल से जुड़ी बीमारी का बेहद शिकार हो रहे हैं, जिसके पीछे सबसे बड़ी वजह है शरीर मे कोलेस्ट्रॉल लेवेल का बढ़ना।

 



 

 

 

 

ऐसे में आप कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए किचन में मौजूद एक बेहद गुणकारी मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं। किचन में पाया जानेवाला अजवाइन एक ऐसा मसाला है जो सिर्फ, पाचन, गैस जैसी समस्याओं में ही असरदार नहीं है बल्कि कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है। अजवाइन को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण के अलावा और भी बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। चलिए आपको इससे होनेवाले फायदो के बारे में बताते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

 

 

 

अजवाइन खाने से होने वाले फायदे-
कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल
अजवाइन फाइबर और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड का एक बड़ा स्त्रोत है। ये दोनों कोलेस्ट्रॉल के लेवल को सुधारने और कंट्रोल करने में मदद करता है। अजवाइन में सिमावास्टैटिन (एक कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवा) मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर करने में मदद करता है।

 

 

 

पेट से जुड़ी समस्या करे दूर
गर्मियों के मौसम में एसिडिटी की समस्या अक्सर परेशान करती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अजवाइन को खाएं। अजवाइन में मौजूद तत्व एसिडिटी से झटपट आराम दिलाने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

 

वजन घटाए
इन दिनों लोग बढ़ते मोटापे से बेहद ग्रस्त हैं, जिस वजह से लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। ऐसे में आपके लिए अजवाइन का पानी वरदान साबित हो सकता है। अजवाइन का पानी आपके कमजोर मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है जिससे खाना जल्दी एब्जॉर्ब होता है। वहीं, खाली पेट इस पानी को पीने पर फैट बर्न होने में मदद मिलती है।

 

 

ऐसे बनाएं अजवाइन का पानी
अजवाइन का पानी बनाने के लिए आप अजवाइन के दानों को रातभर भिगोकर रखें और सुबह इसे गर्म करके छानकर पी लें। इसमें स्वाद के लिए शहद मिलाया जा सकता है।

 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें, खबर सीजी न्यूज जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!