Sakti Big News : नगर पंचायत चंद्रपुर के अध्यक्ष की गई कुर्सी, 12 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में किया मतदान, SDM और पुलिस रही मौजूद

सक्ती. नगर पंचायत चंद्रपुर के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल की कुर्सी चली गई है. यहां 12 पार्षदों ने अविश्वस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, वहीं विपक्ष में 2 मत पड़े और 1 मत निरस्त हुआ. इस दौरान प्राधिकृत अधिकारी के तौर पर डभरा एसडीएम दिव्या अग्रवाल पहुंची थी और पुलिस बल तैनात किया गया था. अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद पार्षदों में खुशी दिखी. चन्द्रपुर में काफी वक्त से अविश्वास प्रस्ताव की सुबुगाहट चल रही थी.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo

आपको बता दें कि चंद्रपुर नगर पंचायत के 13 पार्षदों ने 20 मार्च को नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के खिलाफ सक्ती कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया था, इके बाद कलेक्टर ने 10 अप्रेल की तिथि निर्धारित की थी. इस तरह आज डभरा एसडीएम दिव्या अग्रवाल की उपस्थिति में अविश्वास प्रस्ताव का मतदान हुआ, जिसमें 12 मत अध्यक्ष के खिलाफ में पड़े, वहीं अध्यक्ष के पक्ष में 2 मत पड़े और 1 मत निरस्त हुआ है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...
error: Content is protected !!