Sakti Big Breaking : पंचायत सचिव हुआ उठाईगिरी का शिकार, बाइक की डिक्की से बदमाशों ने पार किया 3 लाख रुपये, सक्ती पुलिस कर रही तफ़्तीश

सक्ती. जिला मुख्यालय सक्ती में पंचायत सचिव उठाईगिरी का शिकार हो गया है. बाइक की डिक्की से 3 लाख रूपये चोर ले गए हैं. मामले में संदेहियों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, नवापारा गांव निवासी और धनपुर गांव के पंचायत सचिव सुरेंद्र गबेल, अपने घर से 4 लाख रूपये लेकर सक्ती गया हुआ था, जिसमें से 1 लाख रूपये एक्सिस बैंक में अपनी पत्नी सावित्री बाई के सेविंग अकाउंट में जमा किया और 3 लाख रूपये पर्सनल लोन में जमा करना था, जो बैंक में जमा नहीं हो पाया. इसके बाद सचिव 3 लाख रूपये लेकर एचडीएफसी बैंक गया, जहां क्रेडिट कार्ड के 673 रूपये जमा करना था. यहां पंचायत सचिव अपने रुपये से भरा थैला लेकर बैंक से बाहर आ गया और बाइक केई डिक्की में रखा, तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया और रूपये गिरने की बात कही, तब सचिव रूपये उठाने गया, जिसके बाद देखा की डिक्की में रखे रुपये से भरा थैला नहीं था.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

उठाईगिरी की घटना के बाद सचिव सक्ती थाना पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी, जिसमें संदेहियों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!