JanjgirChampa Big News : किसान से 2 लाख रुपये की उठाईगिरी, CCTV में 4 बदमाश कैद, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के कटौद गांव में किसान से 2 लाख रुपये की उठाईगिरी हुई है. घटना को अंजाम देने वाले 4 बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं, जो बाइक में पीछा करते गांव तक पहुंच गए थे. किसान की रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और बदमाशों की पतासाजी में जुटी हुई है.

 



दरअसल, कटौद गांव का किसान भरत नागेश, नवागढ़ के सहकारी बैंक पहुंचा था और वहां से 2 लाख रुपये निकालकर बाइक से अपने गांव पहुंचा. यहां बाइक से 4 युवक पहुंचे और किसान की बाइक में लटके थैले को लेकर भाग गए. थैले में 2 लाख रुपये थे. घटना के बाद भागते चारों बदमाश सीसी टीवी में कैद हुए हैं. पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

Related posts:

error: Content is protected !!