JanjgirChampa Big News : तालाब में संदिग्ध हालत में मिली व्यक्ति की लाश, रात में दोस्तों के साथ मछली पकड़ने पहुंचा था, नवागढ़ पुलिस को दी गई सूचना

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के महन्त गांव में तालाब में व्यक्ति की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई है. रात में 4 दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था और सुबह तालाब में उसकी लाश मिली है. पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा. फिलहाल, परिजन ने हत्या की आशंका जताई है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 

जानकारी के मुताबिक, महन्त गांव के रामेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी, अपने अन्य 3 दोस्तों के साथ रात में मछली पकड़ने तालाब गया था. आज उसकी लाश तालाब में मिली है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ है, वहीं नवागढ़ पुलिस को सूचना दी गई है. तालाब में संदिग्ध हालत में लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!