IPL 2023 : KKR की टीम से जुड़ा पड़ोसी देश का टी20 स्पेशलिस्ट, प्रैक्टिस की तस्वीरें आई सामने, जल्द उतरेगा मैच खेलने…पढ़िए

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहने वाले विदेशी खिलाड़ी अब अपनी अपनी टीम से जुड़ रहे हैं. अपनी नेशनल टीम की तरफ से खेल रहे बांग्लादेश के लिटन दास कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के साथ जुड़ चुके हैं. इस खिलाड़ी ने भारत आने के बाद टीम में शामिल होने के बाद प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है.

 



कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग में बारिश से बाधित मुकाबले में मैच गंवाने के बाद जोरदार वापसी की है. पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम को लकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 रन से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद टीम ने शार्दुल ठाकुर की तूफानी फिफ्टी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया और फिर रिंकू सिंह के आखिरी ओवर में लगातार गे 5 लगातार छक्के की बदौलत गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की. 3 मुकाबलों के बाद 2 जीत हासिल करने के बाद टीम के हौसले बुलंद हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

बांग्लादेश के आतिशी टी20 बल्लेबाज लिटन दास अब तक अपनी नेशनल टीम की तरफ से सीरीज खेलने में व्यस्त थे. मुकाबले खत्म होन के बाद इस खिलाड़ी ने आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी टीम का रुख किया है. कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम के साथ लिटन दास पहले प्रैक्टिस सेशन में शामिल हुए. अपने सोशल अकाउंट पर भी इस खिलाड़ी तस्वीरें साझा की है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

लिटन दास ने अब तक बांग्लादेश की तरफ से कुल 1617 रन बनाए हैं. इसमें 10 अर्धशतकीय पारी शामिल रही है. इस फॉर्मेट में लिटन 132 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए यह खिलाड़ी मिडिल आर्डर में मजबूती लेकर आएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!