छत्तीसगढ़ : सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, नाराज लोगों ने सड़क जाम किया

धमतरी/केशकाल/बलौदाबाजार. धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम मेघा में अज्ञात हाइवा वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कुरूद मेघा मार्ग में चक्काजाम कर दिया। जिन्हे पुलिस ने समझाईस देकर सड़क से हटाया। वहीं केशकाल में भी एक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। इसके पहले बलौदा बाजार में भी एक कार पर ट्रक पलट जाने से एक युवक की मौत हुई थी।

बताया जा रहा है कि मेघा निवासी जितेन्द्र निषाद सब्जी बेचने का काम करता था। जो सब्जी लेने के लिए बाईक से कुरूद गया था और सब्जी खरीदकर वापस आ रहा था। इसी दौरान मेघा के पास अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है। बहरहाल मगरलोड पुलिस अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

तेज रफ्तार बुलेट चालक ने सामने से आ रही कार और एक बाइक को ठोकर मारा
इधर केशकाल के फरसगांव से बड़े डोंगर जाने वाले मार्ग में स्थित चर्च के समीप 15 अप्रैल की दोपहर तेज रफ्तार बुलेट चालक ने सामने से आ रही कार और एक बाइक को ठोकर मारा जिससे बुलेट चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । वहीं अन्य बाइक में सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज जारी है। इधर घटना की जानकारी लगते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा तैयार कर जांच शुरू कर दी है ।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

थाना प्रभारी भापेंद्र साहू से मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान प्रबोध कुमार मिंज जो माकड़ी ब्लॉक के ग्राम ठेमगांव के मिडिल स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ था वही मूलनिवासी बिलासपुर का है । शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!