World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले बुमराह-अय्यर को लेकर आई बड़ी खबर, BCCI ने दिया चौंकाने वाला अपडेट! जानिए अपडेट…

BCCI Update on Bumrah-Iyer: टीम इंडिया इसी साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप खेलेगी. इस बीच टीम के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा अपडेट आया है. यह अपडेट खुद बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने दिया है. बता दें, कि बुमराह पिछले साल से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, जबकि श्रेयस अय्यर हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में चोटिल होकर हो गए थे.

 



 

 

 

 

बुमराह कब करेंगे वापसी?

बीसीसीआई की तरफ से जारी बयान में जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा गया कि न्यूजीलैंड में उनके पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी हुई, जो सफल रही और अब उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो रही है. विशेषज्ञों ने बुमराह को सर्जरी के छह सप्ताह बाद अपना रिहैब शुरू करने की सलाह दी थी. इसके बाद बुमराह ने शुक्रवार से बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपना रिहैब शुरू कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

अय्यर को लेकर आया बड़ा अपडेट

बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर भी अपडेट दिया गया है. अय्यर पर कहा गया कि श्रेयस अय्यर की पीठ के निचले हिस्से की चोट के लिए अगले सप्ताह सर्जरी होनी है. वह दो सप्ताह तक सर्जन की देखरेख में रहेंगे और उसके बाद एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में अपना रिहैब शुरू करेंगे. बता दें कि श्रेयस अय्यर हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में चोटिल होकर हो गए थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

 

 

 

लंबे समय से मैदान से दूर बुमराह

बता दें कि जसप्रीत बुमराह पिछले साल सितंबर से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. बुमराह टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी टीम का हिस्सा नहीं थे. बाद में वह श्रीलंका और न्यूजीलैंड सीरीज में भी नहीं खेले थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी बुमराह वापसी करने में नाकाम रहे थे. अब दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेटर लीग इंडियन प्रीमियर लीग में भी बुमराह मुंबई इंडियंस की तरफ से नहीं खेल रहे हैं. जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी बुमराह का ना खेलना लगभग तय है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!