Gold Price : शादियों के सीजन में सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में भी आई गिरावट, जानें क्या है आज का ताजा भाव

नयी दिल्ली: वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 180 रुपये की गिरावट के साथ 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

 



पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 240 रुपये की गिरावट के साथ 75,780 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली बाजार में सोने का हाजिर भाव 180 रुपये घटकर 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।’’

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

गांधी ने कहा, ‘‘अक्षय तृतीया के पहले तथा हाल में कीमतों में तकनीकी सुधार होने के बाद घरेलू बाजार में सोने की मांग में सुधार होने की उम्मीद है। अक्षय तृतीया को सोने की खरीद के लिए शुभ दिन माना जाता है।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 2,003 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी फिसलकर 25.15 डॉलर प्रति औंस रह गई।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!