Janjgir Big News : आरक्षण पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल और छ्ग विस के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल का बड़ा बयान, पढ़िए… क्या कहा… भाजपा के दोनों बड़े नेताओं ने…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का आरक्षण पर बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश के लोगों को आरक्षण नहीं मिल रहा तो इसके लिए छ्ग की कांग्रेस सरकार दोषी है. कांग्रेस, आरक्षण नहीं देना चाहती और सीएम भूपेश बघेल भी आरक्षण नहीं देना चाहते, जो सीएम की हठधर्मिता है. विधानसभा में सर्वसम्मति से आरक्षण बिल पारित हो चुका है, यह सबकी सहमति से हुआ है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...

इधर, छ्ग विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल ने भी जांजगीर में आरक्षण पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि भाजपा इसे राजनीतिक रुप से नहीं देखती. भविष्य में न्यायालयीन विवाद ना हो, यह भाजपा चाहती है. भाजपा, आरक्षण के विरोधी नहीं है और भाजपा ने आरक्षण को 10-10 साल करके 2 बार बढाया था. कांग्रेस का प्रोपेगेंडा ही उस पर आगे भारी पड़ेगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!