Sakti FIR : महिला से छेड़छाड़, 54 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी जैजैपुर पुलिस

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के मुक्ता गांव में नहाकर अपने घर जा रही महिला के हाथ को बुरी नियत से पकड़ने वाले 54 वर्षीय चैनसिंह यादव के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 341, 354, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की पीड़िता महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह तालाब से नहाकर अपने घर जा रही थी, तभी गांव का चैनसिंह यादव ने बुरी नियत से महिला का हाथ पकड़ने लगा. पीड़िता महिला ने भागकर अपने घर गई और अपने पति को यह बताई. आरोपी चैन सिंह यादव, महिला के घर के बाहर जाकर उसके पति से गाली-गलौज कर डंडे से मारपीट करने लगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

इससे पीड़िता महिला के पति को भी चोट आई थी, जिसे इलाज के जैजैपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था. वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था. मामले में जैजैपुर पुलिस ने आरोपी 54 वर्षीय बुजुर्ग चैनसिंह यादव के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!