JanjgirChampa Accident Death : एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, वाहन चालक के खिलाफ बम्हनीडीह थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के सारागांव मोड़ के पास एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर वाहन चालक के खिलाफ IPC की धारा 304-A के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



पुलिस के मुताबिक, सारागांव मोड़ के पास शिवकुमार केंवट पहुंचा था, तभी वाहन क्रमांक CG 12 AL 1333 का चालक अपने वाहन को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आकर ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया था.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : नगरीय निकाय के CMO और राजस्व निरीक्षकों के तबादले, देखिए आदेश...

हादसे में शिवकुमार केंवट को काफी गंभीर चोट आई थी और उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां शिवकुमार केंवट की इलाज के दौरान मौत हो गई है. मामले की रिपोर्ट में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big Update : छग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का आज वेदांता पॉवर प्लांट का दौरा, अनेक विधायक भी रहेंगे मौजूद, देखिए डॉ. महंत का प्रोटोकॉल...

error: Content is protected !!