JanjgirChampa Big News : बम्हनीडीह भाजपा मंडल के 23 पदाधिकारियों ने अपने पद से दिया इस्तीफा, 15 बूथ अध्यक्ष और BJYM कार्यकर्ताओं ने भी पद से इस्तीफा दिया, इस्तीफा का सिलसिला जारी… ये है वजह… जिलाध्यक्ष ने ये कहा…

जांजगीर-चाम्पा. जिले के बम्हनीडीह भाजपा मंडल के 23 पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही, 15 बूथ अध्यक्षों ने भी इस्तीफा दे दिया है. भाजपा मंडल बम्हनीडीह के पदाशिकरियों ने सक्ती जिलाध्यक्ष और महामंत्री पर द्वेषपूर्ण और तानाशाही रवैया रखने का आरोप लगाया है. इस्तीफे के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने कहा है कि वे सामान्य कार्यकर्ता बनकर पार्टी में कार्य करते रहेंगे.

 



दरअसल, बम्हनीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष चेतन महन्त को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है और मंडल अध्यक्ष के पद पर होरीलाल जायसवाल को नियुक्त किया गया है, जिसके बाद बम्हनीडीह मंडल के 23 पदाधिकारियों और 15 बूथ पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया है. इसके बाद, भाजपा संगठन में हड़कम्प मच गया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

इस्तीफे के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने कहा है कि सक्ती भाजपा जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री के द्वारा द्वेषपूर्ण और तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है, जिसकी वजह से सामूहिक इस्तीफा दिया गया है. उन्होंने कहा है कि वे सामान्य कार्यकर्ता बनकर पार्टी में कार्य करते रहेंगे.

मामले को लेकर सक्ती भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा ने कहा है कि किसी भी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ द्वेषपूर्ण व्यवहार करने का आरोप गलत है. नया जिला होने की वजह से संगठन में बदलाव हो रहा है, जिसके बाद सभी को अलग-अलग दायित्व सौंपा जा रहा है. इस्तीफे के बाद कुछ लोगों ने नाराजगी नहीं होने की जानकारी संगठन को लिखित में दी है. सभी से समन्वय कर संगठन को मजबूत किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!