JanjgirChampa Rape Arrest : सज-धजकर बारात जा रहा था दूल्हा, फिर रास्ते में पुलिस ने उसे धरदबोचा, दूल्हा पहुंचा हवालात, ये रही बड़ी वजह… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले खरौद के 30 वर्षीय निरंजन आदित्य को पुलिस ने नगारीडीह गांव में दूल्हे की वेशभूषा में गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि खरौद निवासी 30 वर्षीय निरंजन आदित्य, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया. पीड़िता के द्वारा शादी की बात बोलने पर आरोपी निरंजन शादी से मुकर गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

इसके बाद से आरोपी निरंजन की शादी, सक्ती जिले के अड़भार की लड़की से फिक्स हुई थी, जहां वह दूल्हे की वेशभूषा में बारात जाने के लिए परिवार के साथ निकला था.

इसी बीच पीड़िता ने थाने आकर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करने की बात को लेकर थाना परिसर में खुदकुशी करने की धमकी दी. फिर पुलिस अलर्ट हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवरीनारायण पुलिस ने 30 वर्षीय आरोपी निरंजन आदित्य को दूल्हे की वेशभूषा में गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!