जया किशोरी ने अपने होने वाले दूल्हे के बारे में किया सनसनीखेज खुलासा, शादी की डेट को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली: मशहूर कथावाचिका जया किशोरी की पॉपुलरिटी दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। देश ही नहीं विदेशों में भी जया किशोरी की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। जया किशोरी की प्रोफेसनल के साथ—साथ पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चा होती है। दूसरी ओर लोग ये भी जानना चाहते हैं कि जया किशोरी शादी कब कर रही है? जया किशोरी किससे शादी कर रही है? लेकिन अब जया किशोरी ने खुलासा कर दिया है कि वो कब शादी करेंगी और कौन है वो लड़का!

 



जया किशोरी ने हाल ही में एक नामी यूट्यूबर को इंटरव्यू दिया था, जिसमें शादी और दूल्हे से जुड़े सवालों के जवाब में जया किशोरी ने बताया कि कम से कम अगले दो से तीन साल तक उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह खुद को अपने काम में ही व्यस्त रखना चाहती हैं, इसलिए उनके पास इस तरह के किसी भी रिलेशनशिप के लिए वक्त नहीं है। इस दौरान जया किशोरी ने यह भी कहा कि अक्सर उनसे शादी को लेकर सवाल पूछे जाते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि मैंने अभी तक अपने होने वाले पति के बारे में सोचा नहीं है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

जया किशोरी के मुताबिक उनके पिता भी अक्सर यही कहते हैं कि मैंने शादी को लेकर इतनी सारी शर्तें लगा दी हैं। मैं जैसा दूल्हा चाहती हूं, पता नहीं दुनिया में ऐसा कोई लड़का होगा भी या नहीं। जया किशोरी ने बताया कि जहां तक उनकी पसंद के लड़के का सवाल है तो वह संस्कारी होना चाहिए। वह मॉडर्न तो हो, लेकिन ट्रेडिशनल वैल्यूज की जानकारी रखने वाला और उनकी कदर करना जानता हो। वह मेरी और मेरे परिवार की इज्जत करने वाला हो और मुझे पर्सनल स्पेस भी दे।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

जया किशोरी ने यह भी कहा कि जो भी शख्स उनसे शादी करेगा, उसे पता होना चाहिए कि भगवान से मेरा रिश्ता कैसा है। ऐसे में भगवान के साथ मेरे जुड़ाव को लेकर बहुत संजीदा होना चाहिए। इसके साथ-साथ मेरा परिवार भी मेरे साथ रहता है। इसलिए उस शख्स को मेरे परिवार की भी वैल्यू करनी आनी चाहिए। बता दें कि जया किशोरी की शादी को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। बीच में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के साथ उनकी शादी की बातें उड़ी थीं। हालांकि बाद में खुद धीरेंद्र शास्त्री ने इसको लेकर खंडन जारी कर दिया था।

जया किशोरी का असली नाम जया शर्मा है। उनका जन्म साल 1995 में 13 जुलाई के दिन हुआ था। वह मूलरूप से राजस्थान के चुरु जिले के सुजानगढ़ गांव की रहने वाली हैं। यहां पर गौड़ ब्राह्मण परिवार में उनका जन्म हुआ है। जया किशोरी के पिता का नाम राधे श्याम हरितपाल (शिवशंकर शर्मा), माता गीता देवी और बहन चेतना शर्मा है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!