Free Gas Cylinders : अब हर साल मिलेंगे 3 मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर, बीजेपी ने किया बड़ा वादा

बेंगलुरू. कर्नाटक चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम बोम्मई और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट ‘प्रजा ध्वनि’ जारी किया है। बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में कर्नाटक में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का वादा किया है।

 



भाजपा के घोषणापत्र में सभी बीपीएल परिवारों को सालाना 3 मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया है; युगादी, गणेश चतुर्थी और दीपावली के महीनों के दौरान एक-एक और ‘पोषण’ योजना शुरू करने के लिए जिसके माध्यम से प्रत्येक बीपीएल परिवार को प्रतिदिन आधा लीटर नंदिनी दूध और 5 किलो श्री अन्ना-सिरी धान्य मासिक राशन किट के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

बीजेपी ने गरीब लोगों को राज्य में 10 लाख घर देने की भी घोषणा की है। वहीं सामाजिक न्याय निधि स्कीम के तहत एससी-एसटी महिलाओं को पांच साल के लिए 10 हजार रुपये की एफडी करने का वादा किया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!