Kisaan School : क़ृषि उद्यमी का प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को कराया जाएगा वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल का भ्रमण

जांजगीर-चाम्पा. कलेक्टर और सीईओ के निर्देश पर नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पीथमपुर के बिहान की महिलाओं को ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर द्वारा दी जा रही तेरह दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण के नौवे दिवस देश के पहले किसान स्कूल वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह का कल 16 मई को प्रातः 9 बजे भ्रमण कराया जायेगा।

 



किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि भ्रमण के दौरान मशरूम उत्पादन, डेयरी, जैविक खाद इकाई, एंजोला इकाई, वर्मीवाश इकाई, बायोगैस सयंत्र, रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, घर के छत पर बागवानी, देशी बीजो का संरक्षण और संवर्धन केंद्र, छत्तीसगढ़ की 36 भाजियो की इकाई, अक्षय चक्र क़ृषि बाड़ी अर्थात चार मंजिला खेती की तकनीक, केले के रेशे से कपड़ा, राखी बनाने की इकाई, केंचुआ पालन इकाई, किचन गार्डन, अचार, पापड़, बड़ी, विलुप्त चीजों का संग्रहालय, धरोहर आदि का अवलोकन करेंगी। इस मौके पर किसान स्कूल परिवार के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!