JanjgirChampa Big Update : नाला में नग्न हालत में रस्सी से बंधी महिला और बच्चे की लाश मिलने के मामला, SP ने एसडीओपी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की, टीम में TI समेत 8 पुलिसकर्मी भी…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नैला उपथाना क्षेत्र के मुड़पार गांव के मुड़ा नाला में नग्न हालत में रस्सी से बंधी महिला और बच्चे की लाश मिलने के मामले में एसपी विजय अग्रवाल ने चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है. टीम में जांजगीर टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी शामिल हैं.

 



मुड़पार गांव के नाला में जिस हालत में महिला और बच्चे की लाश मिली है, उससे हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है. अभी दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने पहचान करने इश्तहार जारी किया है. दूसरी ओर, डॉक्टरों की टीम ने दोनों शव का पोस्टमार्टम किया है. आज शाम तक शार्ट पीएम रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़े -  CG News : 20 निष्कासितों की कांग्रेस में घर वापसी, देखिए सूची...

दरअसल, 15 मई को मुड़पार गांव के मुड़ा नाला में महिला और बच्चे की रस्सी से बंधी नग्न हालत में लाश मिली थी. मौके पर एक खरगोश भी मृत मिला था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी. घटना की परिस्थिति के हिसाब से हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई गई है. मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!