बिजली जैसी तेज है Hero की ये बाइक, केवल 4 सेकेंड में पकड़ती है 60kmph की रफ्तार, बस 1.20 लाख रुपये में ला सकते हैं घर

Fastest Bike Of Hero: भारतीय बाजार में 100-125 सीसी की कम्यूटर बाइक्स सबसे ज्यादा बिकती हैं. लेकिन जिन्हें थोड़ी पॉवरफुल बाइक चलाना पसंद होता है वो 150-160 सीसी की बाइक खरीदते हैं. यूं तो बाजार में 150-160 सीसी सेगमेंट में कई बाइक्स मौजूद हैं लेकिन बहुत कम ही ऐसी बाइक्स है जिनमें स्टाइल के साथ पॉवर, पिकअप और माइलेज का भी बेहतर कॉम्बिनेशन मिलता है.



 

 

 

 

आज हम आपको Hero Xtreme 160R (हीरो एक्सट्रीम 160आर) के बारे में बताने जा रहे हैं जो इन सभी खूबियों से लैस है. हीरो की यह बाइक स्टाइलिश डिजाइन के साथ बेहतरीन माइलेज और पॉवर भी देती है, जिससे यह बाइक हाईवे और ट्रैफिक में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ चलाई जा सकती है.

 

 

 

4 सेकेंड में पकड़ती है 60 की रफ्तार
हीरो के अनुसार, Xtreme 160R अपने सेगमेंट की सबसे तेज बाइक है जो केवल 4.7 सेकेंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. वहीं इसे 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 20 सेकेंड का समय लगता है. कंपनी का दावा है कि इस बाइक में काफी बेहतर इनिशियल टॉर्क मिलता है जिस वजह से इसे ट्रैफिक में आसानी से चलाया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : वेदांता पॉवर प्लांट हादसे की जांच करेंगे बिलासपुर कमिश्नर, सरकार ने आदेश जारी किया, इन बिंदुओं पर होगी जांच, इतने दिन में देने होंगे जांच रिपोर्ट... देखिए आदेश...

 

 

 

इंजन और पॉवर
Hero Xtreme 160R में कंपनी 160 सीसी सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन का इस्तेमाल कर रही है. यह इंजन 15.2 बीएचपी की अधिकतम पॉवर और 14 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. फ्यूल एफिसिएंसी की बात करें तो यह बाइक आसानी से 50-55 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है. Xtreme 160R अपने सेगमेंट की सबसे हल्की बाइक भी है. इसका कर्ब वेट केवल 138 किलोग्राम है इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. यह Pulsar 150 से 12 किलो हल्की है.

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी नारी शक्ति की भागीदारी : जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा

 

 

 

शानदार हैं फीचर्स
Hero Xtreme 160R 160सीसी की पहली बाइक है जो पूरी तरह एलईडी लाइटिंग से लैस है. बाइक में हेडलैंप, टेल लाइट और टर्न इंडिकेटर एलईडी में दिए गए हैं. इसके अलावा बाइक में हैजर्ड लाइट का भी फीचर है. इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ डिस्प्ले लाइट को एडजस्ट करने फीचर भी मिलता है. बाइक में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन लगाया गया है. Xtreme 160R कंपनी के ऑटो सेल तकनीक से भी लैस है, जिससे बाइक बिना एक्सेलरेटर दिए 20 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से अपने आप चल सकती है।

 

 

 

कितनी है कीमत
Hero Xtreme 160R को कंपनी चार वैरिएंट्स में बेच रही है जिसमें सिंगल डिस्क, डुअल डिस्क, स्टेल्थ एडिशन और स्टेल्थ एडिशन 2.0 शामिल है. Hero Xtreme 160R की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत कुछ इस प्रकार है:

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : वेदांता पॉवर प्लांट हादसे की जांच करेंगे बिलासपुर कमिश्नर, सरकार ने आदेश जारी किया, इन बिंदुओं पर होगी जांच, इतने दिन में देने होंगे जांच रिपोर्ट... देखिए आदेश...

 

 

 

XTREME 160R SINGLE DISC ₹1,18,886
XTREME 160R DOUBLE DISC ₹1,22,236
XTREME 160R STEALTH ₹1,24,076
XTREME 160R STEALTH 2.0 ₹1,30,008

error: Content is protected !!